16/10/2019 रोजाना करेंट अफेयर्स (Prelims Sure Shot) हिंदी में 

 

1.16 अक्टूबर : विश्व खाद्य दिवस-

16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य व कृषि संगठन (FAO) की स्थापना की याद में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे मुख्य कारण खाद्य सुरक्षा तथा विश्वभर में कुपोषण से पीड़ित लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना है।

पृष्ठभूमि: विश्व खाद्य दिवस की स्थापना नवम्बर, 1979 में FAO के सदस्य देशों के 20वें आम सम्मेलन में की गयी थी। इस दिवस को मनाने में हंगरी के खाद्य व कृषि मंत्री डॉ. पॉल रोमनी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी। इस दिवस को विश्वभर के 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है। इसके द्वारा खाद्य सुरक्षा, भूख व निर्धनता इत्यादि विषयों तथा उनके कारणों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। इस वर्ष विश्व खाद्य दिवस की थीम “हमारे कार्य हमारा भविष्य हैं”।

खाद्य व कृषि संगठन (FAO): यह एक संयुक्त राष्ट्र की संस्था है, यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामजिक परिषद् के अधीन कार्य करती है। इसकी स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को की गयी थी। इसका मुख्यालय इटली के रोम में स्थित है। वर्तमान में इसके कुल 194 सदस्य हैं।

 

  1. वर्ष के अंत तक 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी सम्भव : रवि शंकर प्रसाद-
    केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने हाल ही में घोषणा की है कि इस वर्ष के अंत तक 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की जा सकती है। भारत सरकार ने 8,293 मेगा हर्ट्ज़ वेव लेंथ्स की नीलामी की योजना बनाई है। इस नीलामी का बेस प्राइस 5.86 लाख करोड़ रुपये है। पिछली स्पेक्ट्रम बिक्री में 2016 में 4G स्पेट्रम की नीलामी की गयी थी।

स्पेक्ट्रम नीलामी: स्पेक्ट्रम नीलामी वह  प्रक्रिया है जिसके द्वारा सरकार विशिष्ट बैंड पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल्स के ट्रांसमिशन के अधिकार बेचती है। 5G स्पेक्ट्रम के द्वारा 4G के मुकाबले तेज और बेहतर ब्रोड्बैंड सेवाएं मिलेंगी।

5G में मिलीमीटर तरंगों का उपयोग: 5G में मिलीमीटर तरंगों के उपयोग की योजना बनाई जा रही है। मिलीमीटर तरंगें सूक्ष्म तरंगों की छोटी तरंगें है। इन तरंगों में सैल का आकर छोटा होता है। दुसरे नेटवर्क के मुकाबले इसके एंटेना भी अपेक्षाकृत छोटे होतें हैं।

 

 

  1. कैस सईद को ट्यूनीशिया का नया राष्ट्रपति चुना गया-कैस सईद को ट्यूनीशिया का नया राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने  हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में एकतरफा जीत हासिल की। कैस सईद ने राष्ट्रपति के चुनावों में 72.7% वोट हासिल किया, उन्होंने चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी नाबिल करोई को पराजित किया।

मुख्य बिंदु: 61 वर्षीय सईद चुनावों में स्वतन्त्र उम्मीदवार थे और उनकी कोई राजनितिक पृष्ठभूमि नही है। यह 2010-11 के विद्रोह के बाद दूसरे  स्वतंत्र राष्ट्रपति चुनाव थे। 2010-11 के विद्रोह में लम्बे समय तक शासन करने वाले ज़ीने इल अबिदीन  बेन अली की सता को उखाड़ फेंका था।इन चुनावों  का आयोजन जुलाई 2019 में राष्ट्रपति बेजी कैद एस्सेब्सी के निधन के बाद किया गया।

 

  1. 2019 बुकर प्राइज: मार्गरेट एटवुड और बर्नाडिन एवारिस्तो को संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया-
    मार्गरेट एटवुड और बर्नाडिन एवारिस्तो को संयुक्त रूप से 2019 बुकर पुरस्कार दिया गया। आमतौर पर यह पुरस्कार संयुक्त रूप से नही दिया जाता। परन्तु इस बार इन नियमों को दरकिनार किया गया है।

बुकर  प्राइज 2019: 79 वर्षीय कनाडा की लेखिका मार्गरेट  एटवुड को ‘द टेस्टामेंट’ के लिए तथा बर्नाडिन एवारिस्तो को ‘गर्ल, वीमेन, अदर ‘के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। एवारिस्तो इस पुरस्कार को जीतने वाली प्रथम अश्वेत(ब्लैक) महिला है।

बुकर पुरस्कार: बुकर पुरस्कार को पहले बुकर-मैककोन्नेल पुरस्कार तथा मैन बुकर पुरस्कार कहा जाता था। वर्ष 1969 में मैन बुकर प्राइज देने की शुरुआत हुई थी। कॉमनवैल्थ या आयरलैंड के नागरिक द्वारा लिखे गए मौलिक अंग्रेजी उपन्यास के लिए हर वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 50,000 पौंड की राशि इनामस्वरूप दी जाती है। अब तक इस पुरस्कार को चार भारतीय लेखक अरविंद अडिगा, किरण देसाई, अरुंधति रॉय और सलमान रुश्दी जीत चुके हैं।

 

  1. नई दिल्ली में फ़ास्टैग पर सम्मेलन का आयोजन किया गया-
    नई दिल्ली में ‘वन नेशन व टैग – फ़ास्टैग’ सम्मेलन का आयोजन किया गया, इसका उद्घाटन केन्द्रीय सड़क परिवहन तथा उच्चमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इसका उद्देश्य देश भर में यूनिफाइड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को शुरू करना है।

FASTag: FASTag इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली है, इसका संचालन राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जा रहा है। FASTag के द्वारा टोल प्लाजा में रुके बिना ही व्यक्ति के खाते से टोल चार्ज अपने आप कट जायेगा, अब टोल कर अदा करने के लिए गाडी रोकने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी।

FASTag एक प्रीपेड अकाउंट से जुड़े हुए होते हैं, इसके द्वारा टोल प्लाजा से गुजरते हुए व्यक्ति के खाते से टोल अपने आप ही कट जायेगा। FASTag के लिए रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है।

FASTag की विशेषताएं: FASTag को ग्राहक अपनी पसंद के बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं। इससे ग्राहकों को काफी सुविधा होगी। FASTag एप्प की सहायता से किसी भी FASTag को रिचार्ज किया जा सकता है।बाद में FASTag का उपयोग पेट्रोल पंप पर इंधन को खरीदने के लिए भी किया जा  सकता है।

रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी: रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड का उपयोग करता है, यह उन टैग्स को डिटेक्ट करता है जिनमे इलेक्ट्रानिकली सूचना स्टोर की जाती है।

एक द्वि-मार्गीय रेडियो ट्रांसमीटर-रिसीवर टैग के लिए सिग्नल भेजता है तथा उसकी प्रतिक्रिया का अध्ययन करता है। RFID रीडर टैग के लिए एक एनकोडेड रेडियो सिग्नल भेजता है। टैग इस सिग्नल को रिसीव करता है तथा अपनी पहचान के साथ कुछ और सूचना को वापस भेजता है।

 

 

  1. शिन्यु मैत्री : भारत और जापान के बीच युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा-
    भारत और जापान की वायुसेना के बीच हवाई युद्ध अभ्यास “शिन्यु मैत्री”का आयोजन 17 से 23 अक्टूबर, 2019 के दौरान किया जायेगा ।

शिन्यु मैत्री- 

  • भारतीय वायुसेना और जापानी वायुसेना के बीच आयोजित किये जाने वाले इस अभ्यास का केंद्र बिंदु मानवीय सहायता तथा आपदा राहत कार्य के लिए अभ्यास करना है।
  • इस अभ्यास में दोनों देशों की वायुसेनाओं हेअविंग लोडिंग/ऑफ लोडिंग का अभ्यास भी करेंगी। 
  • इस अभ्यास में जापानी वायुसेना का C2 एयरक्राफ्ट, एयर क्रू तथा पर्यवेक्षक हिस्सा ले रहे हैं ।
  • भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में C17 तथा An-32 एयरक्राफ्ट, एयर क्रू तथा पर्यवेक्षकों के साथ हिस्सा ले रही है ।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *