18/10/2019 रोजाना करेंट अफेयर्स (Prelims Sure Shot) हिंदी में

 

1.फ्रांस में किया गया इंडो-फ्रेंच नॉलेज समिट 2019 का आयोजन-

  • इंडो-फ्रेंच नॉलेज समिट 2019 का आयोजन फ्रांस में 17-18 अक्टूबर के दौरान फ्रांस की युनिवर्सिटी ऑफ़ ल्योन में किया गया।
  • यह शिखर सम्मेलन उच्च शिक्षा, अनुसन्धान व नवोन्मेष के लिए समर्पित है।
  • इस सम्मेलन का आयोजन भारत में फ़्रांसिसी दूतावास द्वारा विज्ञान मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ मिलकर किया गया।
  • इस शिखर सम्मेलन में शिक्षा, स्टार्टअप्स, कॉर्पोरेट हाउसेस, अनुसन्धान संगठन इत्यादि से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
  • इस शिखर सम्मेलन में इंटरैक्टिव सेशंस की श्रृंखला का आयोजन किया जायेगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच शैक्षणिक तथा वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

पृष्ठभूमि: 

  • इंडो-फ्रेंच नॉलेज समिट के पहले संस्करण का आयोजन 2018 में फ्रांसिसी राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रॉन की ह्बरत यात्रा के दौरान किया गया।
  • पहले संस्करण की सफलता के बाद दूसरे संस्करण का आयोजन  फ्रांस में किया जा रहा है।

 

2.वीर सावरकर कौन थे?

  • इन दिनों स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर (विनायक दामोदर सावरकर) का नाम काफी सुर्ख़ियों में हैं।
  • वीर सावरकर के लिए हाल ही में भारत रत्न की मांग की जा रही है, इस पार काफी विवाद शुरू हो गया है।

विनायक दामोदर सावरकर (1883-1966)- 

  • विनायक दामोदर सावरकर को वीर सावरकर के नाम से जाना जाता था, उनका जन्म 28 मई, 1883 को महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था। वे एक स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्होंने 1887 की क्रांति को स्वतंत्रता का प्रथम युद्ध कहा था।
  • उन्होंने पुणे में अभिनव भारत सोसाइटी नामक संगठन की थी लन्दन में उन्होंने फ्री इंडिया सोसाइटी का गठन किया।
  • विनायक दामोदर सावरकर ने “जोसफ मैजिनी – जीवन कथा व राजनीती” नामक पुस्तक लिखी। उन्होंने 1857 की क्रान्ति पर “द इंडियन वॉर ऑफ़ इंडिपेंडेंस” नामक पुस्तक का प्रकाशन किया था। इसके अलावा उन्होंने रत्नागिरी में कैद के दौरान “हिंदुत्व – हु इस हिन्दू” नामक पुस्तक भी लिखी।
  • हालांकि वे हिन्दू महासभा के संस्थापक नही थे, परन्तु वे 1937 से 1943 के बीच हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रहे।
  • वीर सावरकर ने भारत को “हिन्दू राष्ट्र” के रूप में एक निर्मित किये जाने का समर्थन किया, उन्होंने राष्ट्रवादी राजनीतिक विचारधारा “हिंदुत्व” के विकास किया।
  • उनके सम्मान में अंडमान व निकोबार के पोर्ट ब्लेयर के हवाईअड्डे का नाम वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा रखा गया है।

 

3.राष्ट्रीय पोषण संस्थान पर डाक टिकट जारी की गयी-

  • केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में राष्ट्रीय पोषण संस्थान की स्मृति में डाक टिकट जारी की। इसे ‘कॉर्पोरेट माय स्टैम्प’ स्कीम के तहत जारी किया गया।
  • इस डाक टिकट को राष्ट्रीय पोषण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर जारी किया गया है। राष्ट्रीय पोषण संस्थान की 100वीं वर्षगाँठ की थीम ‘पोषण के द्वारा देश का सशक्तिकरण’ है।

कॉर्पोरेट माय स्टैम्प स्कीम-

  • इस योजना को 2016 में शुरू किया गया था, इस योजना के तहत कोई कॉर्पोरेट एंटिटी अथवा व्यक्ति अपने फोटो डाक टिकट पर छपवा सकता है, इसकी लागत 12 लाख रुपये आती है।
  • अमेज़न तथा HAL इत्यादि के लिए कस्टमाइज्ड टिकट तैयार किये गये।

राष्ट्रीय पोषण संस्थान- 

  • यह सार्वजनिक स्वास्थ्य, पोषण तथा अनुसन्धान केंद्र है, यह हैदराबाद में स्थित है। यह UCMR-ICMR के तहत भारत का सबसे बड़ा तथा सबसे पुराना केंद्र है।
  • इसकी स्थापना 1918 में सर रॉबर्ट मैक्कैरिसन द्वारा तमिलनाडु के कुन्नूर में की गयी थी। बाद में 1958 में इसे हैदराबाद में स्थानांतरित किया गया।
  • इस संस्थान में क्लिनिकल पोषण, इंडोक्राईनोलोजी इत्यादि पर शोध किया जाता है।

 

 

4.भारतीय सहायता से निर्मित जाफना अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे में संचालन शुरू हुआ-

  • श्रीलंका में भारतीय सहायता से निर्मित जाफना अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे में संचालन शुरू हो गया है।
  • इस हवाईअड्डे के लिए पहली उड़ान चेन्नई, तमिलनाडु से गयी।
  • इस हवाईअड्डे के लिए पहली उड़ान चेन्नई से अलायन्स एयर (एयर इंडिया की सब्सिडियरी) ने भरी
  • वर्तमान में प्रत्येक सप्ताह चेन्नई से जाफना के लिए तीन फ्लाइट्स जायेंगी, बाद में कोच्ची तथा तिरुचिरापल्ली से भी फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
  • इससे जाफना तथा दक्षिण भारत के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

जाफना अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा: 

  • इस हवाईअड्डे का निर्माण भारतीय सहायता से किया गया है, यह श्रीलंका के तमिल बहुल इलाके में स्थित है। जिस हवाईअड्डे में 2.3 किलोमीटर लम्बा रनवे है।
  • यह श्रीलंका का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा है।

 

5.हुरून ग्लोबल यूनिकॉर्न लिस्ट 2019 में भारत तीसरे स्थान पर-

  • द हुरून रिसर्च इंस्टिट्यूट ने हाल ही में प्रथम हुरून ग्लोबल यूनिकॉर्न लिस्ट 2019 जारी की।
  • इस रैंकिंग में विश्व के बिलियन डॉलर टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स को शामिल किया गया है जिनकी स्थापना 2000 के दशक में की गयी है और वे अब तक पब्लिक एक्सचेंज में सूचीबद्ध नही हैं।

मुख्य बिंदु: 

  • इस रैंकिंग में चीन पहले स्थान पर है, चीन के 206 यूनिकॉर्न हैं, चीन के बाद अमेरिका दूसरे स्थान पर है, अमेरिका के 203 यूनिकॉर्न हैं।
  • भारत इस सूची में तीसरे स्थान पर, भारत के 21 यूनिकॉर्न हैं।
  • भारत के कुछ प्रमुख यूनिकॉर्न One97 कम्युनिकेशन (10 अरब डॉलर), ओला कैब्स (6 अरब डॉलर), बायजूज़ (6 अरब डॉलर) तथा ओयो रूम्स (5 अरब डॉलर) इत्यादि हैं।

 

6.मणिपुर में शुरू हुआ शिरुई लिली उत्सव-

  • शिरुई उत्सव 2019 का आयोजन मणिपुर के उखरुल में किया जा रहा है।
  • इस चार दिवसीय राज्य उत्सव का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के साथ मिलकर किया गया।
  • इस उत्सव में विभिन्न समुदायों द्वारा लोक गीत तथा लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गयी। इस उत्सव के द्वारा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाता है।

मणिपुर: 

  • मणिपुर भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य है।
  • मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित है।
  • इसका गठन 21 जनवरी, 1972 को किया गया था।
  • मणिपुर में लोकसभा की 2 तथा राज्यसभा को 1 सीट है।

 

 

7.भारत और ओमान के बीच शुरू हुआ ईस्टर्न ब्रिज-वी युद्ध अभ्यास-

  • भारतीय वायुसेना द्वारा रॉयल एयर फ़ोर्स ओमान के साथ मिलकर द्विपक्षीय ‘ईस्टर्न ब्रिज-वी’ अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है।
  • यह अभ्यास 17 अक्टूबर को शुरू हुआ, इसका समापन 26 अक्टूबर को होगा। इस अभ्यास का आयोजन ओमान के एयरफ़ोर्स बेस मसिराह में किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु: 

  • इस अभ्यास में पहली बार मिग-29 लड़ाकू विमान भारत के बाहर अंतर्राष्ट्रीय अभ्यास में हिस्सा ले रहा है। इस अभ्यास में भारत की ओर से परिवहन एयरक्राफ्ट सी-17 ग्लोबमास्टर भी हिस्सा लेंगा।
  • इस युद्ध अभ्यास में ओमान की ओर से यूरोफाइटर टाइफून, F-16 तथा हॉक 200 लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे।
  • इस अभ्यास के द्वारा दोनों देशों की वायुसेनाएं के बीच इंटरओपेराबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा। पिछली बार इस अभ्यास का आयोजन 2017 में जामनगर में किया गया था।

 

 

8.विश्व इस्पात संघ-

  •  विश्व इस्पात संघ एक गैर-लाभकारी संगठन है, यह इस्पात उद्योग के विश्व के सबसे बड़े संगठनों में से एक है। इसकी स्थापना जुलाई, 1967 में की गयी थी।
  • इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में स्थित है।
  • विश्व का कुल 85% इस्पात इस संगठन के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
  • इसमें 160 स्टील उत्पादक शामिल हैं, विश्व के 10 में से 9 स्टील उत्पादक कंपनियां, राष्ट्रीय व क्षेत्रीय  स्टील उद्योग संघ इस संगठन के सदस्य हैं।

 

 

9. प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद् (EAC-PM): 

  • यह एक स्वतंत्र संस्था है, इसका कार्य प्रधानमंत्री को आर्थिक मुद्दों पर परामर्श देना है।
  • यह परिषद् प्रधानमंत्री को व्यष्टि अर्थशास्त्र से सम्बंधित मुद्दों तथा प्रधानमंत्री द्वारा बताये गये विषयों पर परामर्श देती है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *