22/10/2019 करेंट अफेयर्स (Prelims Sure Shot) हिंदी में

 

1.पर्यटकों के लिए खुलेगा सियाचिन : रक्षा मंत्री

  • केंद्र सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि विश्व का सबसे ऊँचा युद्ध क्षेत्र सियाचिन अब पर्यटकों के लिए खुलेगा।
  • सियाचिन बेस कैंप (12,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित) से कुमार पोस्ट (15,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित) तक का क्षेत्र अब पर्यटकों के लिए खुलेगा।
  • इससे लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

सियाचिन ग्लेशियर

  • सियाचिन ग्लेशियर हिमालय की पूर्वी काराकोरम श्रेणी में स्थित है।
  • इस ग्लेशियर की लम्बाई 76 किलोमीटर है, यह काराकोरम श्रेणी का सबसे लम्बा ग्लेशियर है।
  • इसकी ऊंचाई 3,620 मीटर से 5,753 मीटर के बीच है।
  • वर्तमान में पूरा सियाचिन ग्लेशियर भारत के नियंत्रण में है। भारत 1984 से इस क्षेत्र के नियंत्रित करता है।
  • भारत ने 1984 में ऑपरेशन मेघदूत के द्वारा सियाचिन ग्लेशियर को अपने नियंत्रण में किया था।

 

2.IIT दिल्ली एंडोमेंट फण्ड : 1 अरब डॉलर

  • IIT दिल्ली 31 अक्टूबर, 2019 को  गोल्डन जुबली दीक्षांत समारोह से पहले एंडोमेंट फण्ड की घोषणा करेगा।
  • इसका उद्देश्य एलुमनाई, बैंकर्स तथा उद्योगपतियों से फण्ड एकत्रित करना है। IIT दिल्ली ने 1 अरब डॉलर के फण्ड का लक्ष्य रखा है।
  • विश्व की टॉप विश्वविद्यालय के लिए एंडोमेंट फण्ड आय का एक बड़ा स्त्रोत हैं।
  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय तथा स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के एंडोमेंट फण्ड क्रमशः 39 तथा 27 अरब डॉलर है।

एंडोमेंट फण्ड क्या है?

  • एंडोमेंट फण्ड किसी सगंठन द्वारा स्थापित निवेश फण्ड है। यह विश्वविद्यालयों के लिए आय का प्रमुख साधन है।
  • इसके कारण छात्रों की ट्यूशन लागत कम करने में सहायता मिलती है।

 

3.नए फीचर्स के साथ लांच की गयी भीम एप्प 2.0

  • केंद्र सरकार ने भीम एप्प के नए संस्करण भीम 2.0 लांच कर दिया है, इस एप्प में कई नए आकर्षक फीचर दिए गये हैं।
  • भीम एप्प का विकास NPCI द्वारा धन हस्तांतरण के लिए किया गया है।

भीम एप्प 2.0 के नए फीचर

  • इस एप्प में एक डोनेशन गेटवे उपलब्ध होगा।
  • अब उच्च मूल्य के लेनदेन के लिए ट्रांजेक्शन सीमा को भी बढ़ा दिया गया है।
  • भीम एप्प में एप विभिन्न बैंक एकाउंट्स को लिंक किया जा सकता है।
  • यूजर्स को अब भीम एप्प पर मर्चेंट्स की ओर से ऑफर भी मिलेंगे।
  • यह एप्प पहले से 13 भाषाओँ में उपलब्ध थी, अब इसमें कोंकणी, भोजपुर तथा हरयाणवी को भी जोड़ा गया है।

भीम एप्प क्या है?

  • भीम (BHIM : Bharat Interface for Money) एक मोबाइल पेमेंट एप्प है, इसका विकास NPCI (National Payments Corporation of India) द्वारा धन हस्तांतरण के लिए किया गया है।
  • इस एप्प का नाम भीम राव अम्बेदकर के नाम पर रखा गया है।
  • इस एप्प को 30 दिसम्बर, 2016 को लांच किया गया था। इसका उद्देश्य देश में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देना है।

 

4.रक्षा अधिग्रहण परिषद् की बैठक का आयोजन किया गया

  • 21 अक्टूबर, 2019 को रक्षामंत्री  ने रक्षा अधिग्रहण परिषद् की अध्यक्षता की।
  • इस परिषद् का उद्देश्य सशस्त्र बलों के लिए खरीद की आवश्यकताओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करना है।

मुख्य बिंदु

  • रक्षा अधिग्रहण परिषद् ने स्वदेशी रूप से निर्मित उपकरणों की सुरक्षा बलों के लिए 3300 करोड़ रुपये की खरीद को मंज़ूरी दी।
  • परिषद् ने स्वदेशी रूप से उपकरणों के निर्माण के लिए तीन परियोजनाओं को मंज़ूरी दी।
  • इन परियोजनाओं में पहली दो परियोजनाएं ATGM-एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल तथा T-72 तथा T-90 टैंक के लिए APU-औक्सिलिअरी पॉवर यूनिट्स के निर्माण से सम्बंधित हैं। इससे निजी क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • तीसरी परियोजना इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम से सम्बंधित है। इसका निर्माण DRDO द्वारा किया जायेगा।

रक्षा अधिग्रहण परिषद

  • 11 अक्टूबर 2001 को देश की रक्षा एवं सुरक्षा में सुधार हेतु की जाने वाली खरीद और अधिग्रहण के लिए रक्षा अधिग्रहण परिषद की स्थापना की गई।
  • रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) रक्षा मंत्रालय के तहत एक व्यापक संरचना, रक्षा खरीद योजना प्रक्रिया के समग्र मार्गदर्शन के लिए गठित की गई थी।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *