24/10/2019 करेंट अफेयर्स (Prelims Sure Shot) हिंदी में 

 

क्रेडिट सुइस्से की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2019

  • स्विट्ज़रलैंड बेस्ड बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक क्रेडिट सुइस्से ने हाल ही में ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट के 10वें संस्करण को जारी किया है।
  • इस रिपोर्ट के द्वारा विश्व में धन संपदा की वृद्धि तथा वितरण को ट्रैक किया गया है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • इस रिपोर्ट के मुताबिक विश्व भर में 47 मिलियन लोगों के पास 3 ट्रिलियन डॉलर हैं जो कि विश्व की कुल धन सम्पदा का 44% हिस्सा है।
  • जबकि दूसरी ओर 88 अरब व्यस्क लोगों के पास केवल 6.3 ट्रिलियन डॉलर की धन सम्पदा है जो कि वैश्विक धन संपदा का 1.8% हिस्सा है। विश्व के 10% सबसे धनी लोगों की सूची में चीन से सबसे अधिक लोग हैं, इसमें दूसरे स्थान पर अमेरिका है।
  • 2010 में चीन में मिलियनेयर्स की संख्या मात्र 38,000 थी, अब यह संख्या 4 मिलियन पर पहुँच गयी है।
  • अफ्रीका में 171, लैटिन अमेरिका में 673, भारत में 759, एशियाई प्रशांत क्षेत्र में 7,505, यूरोप में 13,290 तथा उत्तरी अमेरिका में 19,946 मिलियनेयर हैं।

 

बीएसएनएल बहाली योजना

  • केन्द्रीय कैबिनेट ने 23 अक्टूबर, 2019 को बीएसएनएल तथा एमटीएनएल के पुनर्जीवन के लिए प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। इसके लिए 4जी स्पेक्ट्रम का आबंटन किया गया है।
  • एमटीएनएल बीएसएनएल की सब्सिडी के रूप में कार्य करेगा।
  • बीएसएनएल के लिए चार चरणों वाली पुनर्जीवन योजना की घोषणा की गयी है।
  • भारत सरकार ने सोवरिन बांड्स के द्वारा 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना भी बनायी है।

एमटीएनएल

  • एमटीएनएल (महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड) एक सरकारी इकाई है, यह नई दिल्ली, मुंबई तथा मॉरिशस में दूरसंचार सेवाएं प्रदान करती है।
  • इसकी स्थापना 1 अप्रैल, 1986 को हुई थी।

महत्व

  • पिछले कुछ समय से बीएसएनएल और एमटीएनएल घाटे में चल रहे हैं।
  • बीएसएनएल का घाटा लगभग 14,000 करोड़ रुपये है, 2018-19 के दौरान बीएसएनएल का राजस्व 19,308 करोड़ रुपये था। जबकि 2019 में एमटीएनएल का घाटा 755 करोड़ रुपये है।
  • गौरतलब है कि इन कंपनियों को अभी अपने कर्मचारियों के वेतन के भुगतान करना भी शेष है। दोनों कंपनियों का कुल ऋण लगभग 40,000 करोड़ रुपये है।
  • 70,000 करोड़ रुपये की विलय योजना तथा 4जी स्पेक्ट्रम के द्वारा यह कंपनियां राजस्व का सृजन कर सकती हैं।

 

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2019

  • पंचायती राज मंत्रालय ने 2011-12 से राज्य सरकार द्वारा अनुशंसित पंचायतों को प्रोत्साहन दे रही है।
  • यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्यों के लिए पंचायतों को दिए जाते हैं। इस विभिन्न श्रेणियों में 246 पुरस्कार प्रदान किये गये।

विभिन्न श्रेणियों में दिए गये पुरस्कार इस प्रकार हैं:

  • दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार श्रेणी में 195 पुरस्कार दिए गये, इस पुरस्कार सार्वजनिक वस्तुओं तथा सेवाओं की डिलीवरी के लिए प्रदान किया गया।
  • 20 पंचायतों को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय ग्राम सभा पुरस्कार श्रेणी में सममित किया गया, यह पुरस्कार ग्राम सभा द्वारा सामाजिक-आर्थिक विकास के क्षेत्र में किये गये बेहतरीन कार्य के लिए दिया गया है।
  • तीन पंचायतों को ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • 22 पंचायतों को चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • 6 राज्यों को ई-पंचायत पुरस्कार श्रेणी में सम्मानित किया गया

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे

  • उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 18वें राष्ट्र प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • गुट निरपेक्ष आन्दोलन (NAM) शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन अज़रबैजान के बाकू में किया जायेगा। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 25-26 अक्टूबर, 2019 के दौरान किया जायेगा।
  • 18वें NAM शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रीस्तरीय बैठकें तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें आयोजित की जायेंगी।

गुट निरपेक्ष आंदोलन

  • गुट निरपेक्ष आंदोलन की आन्दोलन 1961 में बेलग्रेड में की गयी थी, इसमें भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु तथा यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टिटो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • यह शीत युद्ध के दौरान अस्तित्व में आया था, इसका उद्देश्य नव स्वतंत्र देशों को किसी गुट (अमेरिका व सोवियत संघ) में शामिल होने के बजाय तटस्थ रखना था।
  • गुट निरपेक्ष आन्दोलन के 120 सदस्य तथा 17 पर्यवेक्षक हैं।

भारत और अमेरिका विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे

  • केन्द्रीय कैबिनेट ने 24 अक्टूबर, 2019 को भारत और अमेरिका के बीच विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते को मंज़ूरी दी।

विशेषताएं

  • दोनों देशों वैज्ञानिक तथा तकनीकी सूचना को साझा करेंगे।
  • दोनों देशों द्वारा सेमिनार तथा बैठकों का आयोजन किया जायेगा।
  • इस समझौते एक तहत आवश्यकता के अनुसार विज्ञानिकों तथा विशेषज्ञों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सकती है।
  • दोनों देशों के वैज्ञानिक अनुसन्धान परियोजनाओं में मिलकर कार्य करेंगे।
  • दोनों देश विज्ञान तथा नवोन्मेष पर आधारित पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप की स्थापना की जायेगी।

महत्व

  • इस समझौते के तहत दोनों देश विज्ञान तथा तकनीक के क्षेत्र में आपसी महत्व के क्षेत्र में कार्य करेंगे, इससे द्विपक्षीय रिश्तों का नया अध्याय शुरू होगा।
  • इससे उच्च प्रभाव वाली नवोन्मेषी पार्टनरशिप्स को अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

 

24 अक्टूबर: विश्व पोलियो दिवस

  • 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पोलियो का बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसके उन्मूलन के लिए कार्य करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1988 में वर्ष 2000 तक पोलियो को समाप्त करने का लक्ष्य रखा था।

पोलियो

  • पोलियो एक संक्रामक रोग है, यह आमतौर पर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रभावित करता है।
  • पोलियो का वायरस दूषित जल के द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है।
  • यह वायरस तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है, इससे कई मामलों में व्यक्ति पक्षाघात भी हो सकता है। हालांकि पोलियो का कोई इलाज नहीं है, परन्तु टीके की सहायता से इसके रोका सकता है।

 विश्व स्वास्थ्य संगठन

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने वाली संस्था है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है।
  • इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी।
  • इसके 193 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं।
  • इसका उद्देश्य विश्व के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है।
  • स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में इसका मुख्यालय स्थित है।
  • भारत भी इसका सदस्य देश है भारत की राजधानी दिल्ली में इसका भारतीय मुख्यालय स्थित है।

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *